हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश तालाब से छात्...

    तालाब से छात्र का शव बरामद

    Student

    हाजीपुर (एजेंसी)। बिहार में वैशाली जिले के बरांटी पुलिस आउट पोस्ट के कनसारा गांव के निकट तालाब से पुलिस ने आज एक छात्र का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर तालाब से एक किशोर का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान फुलहारा गांव निवासी कृष्णा कुमार (14) के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि कृष्णा दसवीं कक्षा का छात्र था। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।