हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    मदीना प्रांत में बस-ट्रक की टक्कर में 35 की मौत

    Bus Collision

    मरने वालों में एशियाई नागरिक शामिल | Bus Collision

    रियाद (एजेंसी)। सऊदी अरब के मदीना प्रांत में बुधवार शाम एक सड़क हादसे (Bus Collision) में 35 लोगों की मौत हो गई। हादसा अल-अखल इलाके में शाम करीब 7 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, प्रवासियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। बस में करीब 39 लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर एशियाई और अरब मूल के नागरिक हैं। घायलों को अल-हमना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया | Bus Collision

    घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,

    “सऊदी अरब के मक्का के पास बस हादसे की घटना से दुख पहुंचा। ट्विटर पर मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।