हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश झारखंड में प्...

    झारखंड में प्रथम चरण का मतदान समाप्त

    voting

    करीब 63 प्रतिशत पड़े वोट (voting)

    रांची (एजेंसी)। झारखंड में प्रथम चरण में शनिवार को तेरह विधानसभा सीटों पर मतदान (voting) छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया और इस दौरान करीब 60.87 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुखदेव भगत समेत 189 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद कर दिया। राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य के तेरह विधानसभा सीट चतरा (सुरक्षित), गुमला (सु), बिशुनपुर (सु), लोहरदगा (सु), मणिका (सु), लातेहार (सु), पांकी, डालटनगंज, बिश्रामपुर, छत्तरपुर (सु), हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया। इस दौरान करीब 62.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    इस आंकड़े में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है

    मतदान समाप्त होने तक सबसे अधिक 67.30 प्रतिशत वोट गुमला विधानसभा क्षेत्र में पड़े वहीं चतरा में महज 56.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बिशुनपुर में 67.04 प्रतिशत, लोहरदगा में 64.16 प्रतिशत, लातेहार में 61.26 प्रतिशत, पांकी में 64.10 प्रतिशत, डाल्टनगंज में 63.90 प्रतिशत, बिश्रामपुर में 61.60 प्रतिशत, छतरपुर में 62.30 प्रतिशत, हुसैनाबाद में 60.90 प्रतिशत, गढ़वा में 66.04 प्रतिशत भवनाथपुर में 65.52 प्रतिशत और मनिका में 57.61प्रतिशत मतदान हुआ।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।