हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश अनिल विज सुने...

    अनिल विज सुनेंगे सरसा और रोहतक की समस्याएं

    Anil Vij will hear problems of Sirsa and Rohtak

    सीएम खट्टर गुरुग्राम तो डिप्टी सीएम दुष्यंत सुनेंगे फरीदाबाद व पानीपत की समस्याएँ (Anil Vij)

    जिला कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन घोषित

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर (Anil Vij will hear problems of Sirsa and Rohtak)  प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी दूसरी पारी में एक्शन में आ गई है। हरियाणा सरकार ने बुधवार को जिला कष्ट निवारण समिति के चेयरमैनों की सूची जारी कर दी। इसमें सभी कैबिनेट मंत्रियों व राज्य मंत्रियों को जिले बांटे गए हैं।

    सीएम मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर गुरुग्राम जिले की ही समस्याओं का निवारण करेंगे। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को फरीदाबाद व पानीपत जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में सबसे ज्यादा कार्रवाई के लिए मशहूर रहे गृह मंत्री अनिल विज को इस बार रोहतक और सिरसा जिलों की कमान सौंपी गई है।

    जिलावार ये होंगे कष्ट निवारण समिति चेयरमैन

    • सीएम मनोहर लाल – गुरुग्राम
    • डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला – फरीदाबाद, पानीपत
    • गृह मंत्री अनिल विज – रोहतक, सिरसा
    • शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर – करनाल, अम्बाला
    • परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा – सोनीपत, कैथल
    • बिजली मंत्री रणजीत सिंह – हिसार, फतेहाबाद
    • कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल – चरखी दादरी, महेंद्रगढ़
    • सहकारिता मंत्री बनवारी लाल – नूहं, पलवल
    • सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव – रेवाड़ी, झज्जर
    • महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कमलेश ढांडा – कुरुक्षेत्र
    • पुरातत्व और संग्रहालय मंत्री अनूप धानक – भिवानी, जींद
    • खेल मंत्री संदीप सिंह – पंचकूला, यमुनानगर

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।