हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home खेल विराट ने डीआर...

    विराट ने डीआरएस रेफरल में देरी पर जताई नाराज़गी

    virat kohli

    भारत अब बुधवार को विशाखापत्तनम में दूसरे वनडे में उतरेगा

    चेन्नई (एजेंसी)। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे में रवींद्र जडेजा के रनआउट पर मैदानी अंपायर के डीआरएस रेफरल में देरी करने और अपने ही फैसले को पलटने पर नाराज़गी जताई है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और विंडीज़ के बीच वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेज़बान टीम की पारी में जडेजा रनआउट हो गए थे, लेकिन मैदानी अंपायर ने इस दौरान अंपायर समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) लेने में देरी की जिससे भारतीय कप्तान काफी नाराज़ दिखे।

    विराट ने कहा, ‘हम 15-20 रन और बना सकते थे यदि आखिर में ऐसा न हुआ होता। मैच के 48वें ओवर में जडेजा एक रन के लिए भागे तभी नॉन स्ट्राइक छोर से रोस्टन चेज़ ने सीधे गेंद को स्टम्प्स पर मारा, लेकिन ऐसा लगा कि जडेजा तब तक लाइन पार कर चुके थे और अंपायर शॉन जार्ज ने उन्हें नॉट आउट घोषित कर दिया। हालांकि रिप्ले में दिखा कि जडेजा समय पर लाइन तक नहीं पहुंचे थे। इसके बाद वेस्टइंडीज़ ने दूसरी बार अपील कर दी जिससे अंपायर जार्ज को थर्ड अंपायर की मदद लेनी पड़ी। विराट इस घटनाक्रम के दौरान काफी नाराज़ दिखाई दे रहे थे और मैच के बाद उन्होंने यह साफ भी कर दिया।

    • भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मैंने नहीं देखा कि ऐसा कभी हुआ है। मुझे नहीं पता कि नियम कहां हैं।
    • मुझे लगता है कि अंपायर और रेफरियों को इस घटना को दोबारा देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि क्रिकेट में क्या करने की जरुरत है।