हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश पंजाब एमसेवा ...

    पंजाब एमसेवा मोबाइल एप जारी

    mobile app

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब की जनता को एक ही छत के नीचे सभी नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए गुरूवार को पंजाब एमसेवा मोबाइल एप जारी की गई ,इसके बाद सभी सरकारी विभागों की सेवाएं स्मार्ट फोन पर एक बटन दबा कर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां एप जारी करते हुए कहा कि सभी विभागों की विभिन्न एप का प्रयोग करने की बजाय अब एक ही मोबाइल एप के साथ सभी सरकारी सेवाएं आसानी से बिना किसी मुश्किल से हासिल की जा सकेंगी ।

    लोग अपने निजी दस्तावेज एमसेवा मोबाइल के जरिए अपने डिजीलौकर में रख सकते हैं।

    यह मोबाइल एप्लीकेशन राज्य निवासियों को उनके ऐनड्रोड और आई.ओ.एस. स्मार्ट फोनों पर उपलब्ध होगी जो सम्बन्धित एप स्टोर पर एमसेवा पंजाब खोज कर डाउनलोड की जा सकेगी। प्रशासकीय सुधार विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन ने बताया कि अब एक ही मोबाइल एप के जरिए स्कूल शिक्षा, सेहत व परिवार कल्याण, राजस्व, ग्रामीण विकास व पंचायत, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरन और अल्पसंख्यक, पंजाब राज्य मंडीकरण बोर्ड, पंजाब पुलिस, पंजाब शहरी योजना और विकास अथॉरिटी समेत विभिन्न विभागों की सेवाएं हासिल की जा सकेंगी।

    सेवा के स्टेटस का ट्रैक भी एमसेवा या सेवा केंद्र के द्वारा किया जा सकेगा।

    अपनी डिजीटल यात्रा पर चलते हुए राज्य सरकार द्वारा यह मोबाइल एप्लीकेशन मंच ऐंटरप्राईजज आर्किटेक्चर पर आधारित है। श्रीमती महाजन ने कहा कि एप का इस्तेमाल करने वाले नागरिक से संबंधित सेवा की अदा की जाने वाली राशि का भुगतान भी आॅनलाइन कर सकेंगे। इसके बाद सेवा के स्टेटस का ट्रैक भी एमसेवा या सेवा केंद्र के द्वारा किया जा सकेगा। इस एप के द्वारा नजदीकी सरकारी संस्थाओं, अपने सम्बन्धित गाँव /कस्बे के विकास कामों की स्थिति और सरकारी संदेश भी हासिल किए जा सकेंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।