हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश बठिंडा : मेजर...

    बठिंडा : मेजर सिंह इन्सां की मृत देह मेडीकल रिसर्च के लिए दान

    body-donate

    सराहनीय प्रयास। मेजर सिंह इन्सां ने मरणोंपरांत शरीरदान कर निभाया इन्सानियत का फर्ज | Body Donate

    बठिंडा(सच कहूँ/अशोक गर्ग)। डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर अमल करते बठिंडा जिले के गांव गहरी भागी (ब्लॉक बांडी) के एक डेरा श्रद्धालु के मरणोंपरांत उसकी स्वैच्छा अनुसार उसके पारिवारिक सदस्यों ने मृत देह को मैडीकल रिसर्च के लिए (Body Donate) दान किया है। विवरणों अनुसार गांव निवासी मेजर सिंह इन्सां (70) पुत्र गुज्जर सिंह का बीते दिनों देहांत हो गया जो कुछ समय से बीमार थे।

    मरणोंपरांत उनके पारिवारिक सदस्यों गुरादित्ता सिंह इन्सां, अमनदीप कौर इन्सां, रणजीत कौर इन्सां, परमजीत कौर इन्सां व अन्य पारिवारिक सदस्यों की ओर से मेजर सिंह इन्सां की दिली इच्छा अनुसार मृत देह को मैडीकल रिसर्च के लिए तीर्थशंकर महावीर मैडीकल कॉलेज और रिसर्च सैंटर मुरादाबाद (यू.पी.) को दान किया गया। मृत देह को ब्लाक बांडी के अलावा अलग -अलग गांवों से पहुंची बड़ी संख्या में साध -संगत, गांववासियों, रिश्तेदार और शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों ने पहुंच कर मृतक के निवास स्थान से काफिले के रूप में ‘मेजर सिंह इंसें अमर रहे’ के नारों के साथ अंतिम विदाई दी।

    मेजर सिंह इन्सां की पत्नी का भी मरणोंपरांत किया गया था शरीरदान

    गुरदीप सिंह इन्सां ने बताया कि मेजर सिंह इन्सां की पत्नी का भी करीब आठ महीने पहले मरणोंपरांत शरीरदान किया गया था और इन दोनों ने जीते जी प्रण किया था कि उनके मरणोंपरांत उनका शरीर आग में जलाने की बजाय शरीर को मेडीकल रिसर्च के लिए दान किया जाए। इस मौके ब्लॉक के 25 मैंबर, 15 मैंबर, अलग-अलग गांवों के भंगीदास, ब्लॉक की समूह समिति, सुजान बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादार बहन-भाई व गांववासियों के अलावा रिश्तेदार व साध संगत ने इस दुख की घड़ी में शामिल होकर परिवार के साथ दुख सांझा किया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।