हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    ATM Robbery: 17 लाख से भरी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए नकाबपोश

    ATM Robbery

    गार्ड संदीप के मुँह में कपड़ा ठूंसकर, हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया (ATM Robbery)

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार देर रात झज्जर जिले के गांव दादरी तोय स्थित एचडीएफसी बैंक के 17 लाख से भरे एटीएम को 6 नकाबपोश बदमाश उखाड़ ले गए। बैंक शाखा मैनेजर ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। (ATM Robbery) बैंक शाखा के मैनेजर सोमबीर ने बताया कि बीती देर रात उनके पास गार्ड संदीप का फोन आया कि वह करीब 2 बजे बैंक ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान 6 नकाबपोश बदमाश जायलो गाड़ी में सवार होकर ब्रांच के सामने पहुँचे और एटीएम मशीन को लोहे की बेल बांधकर गाड़ी की मदद से उखाड़ लिया।

    मैनेजर सोमबीर ने स्थानीय पुलिस को इसकी दी सूचना

    • इस दौरान उन्होंने गार्ड संदीप के मुँह में कपड़ा ठूंसकर, हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया।
    • 17 लाख रुपये से भरी एटीएम मशीन को गाड़ी में रखकर फरार हो गए।
    • बाद बदमाश गार्ड संदीप को खेतों में फैंक गए।
    • इसके बाद गार्ड जैसे-तैसे बैंक के पास एक मकान के पास पहुंचा।
    • मकान मालिक के फोन से मैनेजर को घटना की सूचना दी।
    • मैनेजर सोमबीर ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।
    •  पुलिस मौके पर पहुँची और वारदात को लेकर चौकीदार संदीप से जानकारी जुटाकर बदमाशों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।