हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश दिल्ली में का...

    दिल्ली में कांग्रेस के 41 स्टार करेंगे प्रचार

    Congress

    Congress महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जारी की सूची

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस (Congress) ने कमर कस ली है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित 41 स्टार प्रचारक पार्टी का प्रचार करेंगे। यह सूची बुधवार को कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जारी की। गौरतलब है कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होगी। 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। बीजेपी ने अभी तक 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

    ये करेंगे धुआंधार प्रचार

    • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
    • राहुल गांधी
    • प्रियंका गांधी वाड्रा
    • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
    • रॉबर्ट वाड्रा
    • गुलाम नबी आजाद
    • पीसी चाको
    • दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा
    • पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
    • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत
    • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ
    • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
    • पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी
    • अजय माकन
    • जे.पी. अग्रवाल
    • मीरा कुमार
    • कपिल सिब्बल
    • राज बब्बर
    • शशि थरुर
    • हरीश रावत
    • भूपेंद्र सिंह हुड्डा
    • शत्रुध्न सिन्हा
    • नवजोत सिंह सिद्धू
    • ज्योतिरादित्य सिंधिया
    • सचिन पायलट
    • रणदीप सिंह सूरजेवाला
    • कीर्ति आजाद
    • उदित राज
    • नदीम जावेद
    • रंजीता रंजन
    • कुलजीत सिंह नाग्रा
    • राजकुमार चौहान
    • सुष्मिता देव
    • बी.वी. श्रीनिवास
    • नगमा मोरारजी
    • नीरज कुंदन
    • शर्मिष्ठा मुखर्जी
    • रागिनी नायक
    • खुशबू सुंदर
    • नितिन राउत
    • साधना भारती

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।