हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    Road Accident : सड़क दुर्घटना में बाप- बेटे सहित तीन की मौत

    Noida News
    Noida News: सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

    अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज (Road Accident)

    नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। सड़क दुर्घटना में बाप-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया तथा दूसरी मोटरसाइकिल चालक की धरपकड़ शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव दोसौद निवासी दीपक 28 अपने बेटे हिमांशु 8 को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कनीना की ओर अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। कनीना की ओर से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दीपक और उसका बेटा हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटर साइकिल उठाकर भाग गया।

      उपस्थित भीड़ ने मोटरसाइकिल के नम्बर नोट कर लिए

    नम्बर से मोटरसाइकिल चालक की तलाश शुरू की जा रही है। घायलों को एंबुलेंस से समान्य अस्पताल अटेली में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर नारनौल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अन्य स्थानों पर इलाज के लिए ले गए, लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वही दूसरी घटना में चंदपुरा निवासी अमित 24 अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए बस स्टेन्ड आया था। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

    • अमित को रेवाड़ी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई।
    • पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
    • अज्ञात वाहन पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।