हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार Sarafa Bazar:...

    Sarafa Bazar: सोना फिर 42 हजारी, चाँदी भी 250 रुपये मजबूत

    Sarafa Bazar

    नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही तेजी से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना आज 100 रुपये चमककर 42,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। यह 08 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चाँदी भी 250 रुपये चमककर 47,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 4.40 प्रतिशत चमककर 1,579.20 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया।

    अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,584.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस के लेकर जारी चिंता से सोने को बल मिला है। चाँदी हाजिर भी 0.06 डॉलर चढ़कर 17.85 डॉलर प्रति औंस पर रही।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।