हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जूनियर एण्ड क...

    जूनियर एण्ड कैडेट कुरास नेशनल चैंपियनशिप में तरूण ने जीता सिल्वर

    National championship 2

    भिवानी। उज्जैन एमपी में आयोजित हुई जूनियर एंड कैडेट कुरास नेशनल चैंपियनशिप भिवानी के खिलाड़ी तरूण सैनी ने 71 किलोग्राम भारवर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत मैडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों ने शिरकत की थी। इस खिलाड़ी ने हरियाणा कुरास फैडरेशन की तरफ से इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।

    भिवानी पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत किया गया। खिलाड़ी ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता व कोच संदीप तंवर को दिया। संस्था के संस्थापक बाबू सैनी पहलवान ने कहा कि युवाओं का चाहिए कि नशाखोरी छोड़कर खेल की तरफ ध्यान दें। इस अवसर पर संस्था के प्रधान सुरेश सैनी, सुमित, अधिवक्ता कुलदीप शर्मा, विजय जोशी, बाबू ठेकेदार, सुंदर सैनी, अरविंद श्योराण, नवीन, दीपा तंवर, आनंद पाल गे्रवाल सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।