हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Petrol-Diesel के दाम में भारी गिरावट

    Diesel Price

    दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे सस्ता होकर 72.45 रुपये प्रति लीटर हो गया।| Petrol-Diesel

    नई दिल्ली(एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देशभर के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 23 पैसे सस्ता होकर 72.45 रुपये प्रति लीटर हो गया। शहर में डीजल के भाव में भी 25 पैसे की कमी दर्ज की गई है। शहर में एक लीटर डीजल की कीमत 65.43 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चीन में Coronavirus के प्रसार के चलते डिमांड में कमी की आशंकाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी के बीच देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

    मुंबई में पेट्रोल का भाव 23 पैसे की गिरावट 78.11 रुपये प्रति लीटर हो गया।

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 23 पैसे की गिरावट 78.11 रुपये प्रति लीटर हो गया। दूसरी ओर डीजल के दाम में प्रति लीटर 27 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। अगर आपको मुंबई में एक लीटर डीजल खरीदना है तो उसके लिए आपको 68.57 रुपये का भुगतान करना होगा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल का मूल्य 23 पैसे टूटकर 75.13 रुपये प्रति लीटर रह गया। डीजल के दाम में भी 25 पैसे की भाव कमी दर्ज की गई। शहर में डीजल खरीदने के लिए आपको 67.79 रुपये प्रति लीटर की दर से पेमेंट करना होगा।

    • दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे की कमी 
    • डीजल 27 पैसे की गिरावट के साथ 69.10 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
    • नोएडा में एक लीटर पेट्रोल के लिए 74.27 रुपये एवं डीजल के लिए 65.69 रुपये की दर से भुगतान करना होगा।
    •  गुड़गांव में पेट्रोल 72.48 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 64.79  मिल रहा है।
    • गाजियाबाद में भी पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज की गई
    • शहर में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 74.15 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान करना होगा।
    • शहर में एक लीटर डीजल की कीमत 65.55 रुपये है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।