हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश गार्गी कालेज ...

    गार्गी कालेज छेड़छाड़ मामले में सभी आरोपियों को जमानत

    Gargi-College-Issue
    Gargi-College-Issue

    सीसीटीवी फुटेज में हुई थी पहचान

    नई दिल्ली (एजेंसी)। गार्गी कालेज में छात्राओं से छेड़खानी मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों को शुक्रवार को साकेत कोर्ट ने जमानत दे दी। यह वाकिया छह फरवरी का है। जब गार्गी कालेज के वार्षिक समारोह के दौरान कुछ लड़के गेट का दरवाजा तोड़कर जबरन कालेज प्रांगण में घुस गए। वहां उन्होंने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। इस मामले (Gargi College Issue) के तूल पकड़ने पर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दस लोगों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने पहले इन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। शुक्रवार को इन्हें अदालत ने दस-दस हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि सभी गिरफ्तार लोगों ने कालेज के गेट को तोड़ दिया। और ये जबरन कॉलेज में घुस गए। वहां छात्राओं के साथ छेड़खानी और बदतमीजी की थी। गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।

    • छह फरवरी को गार्गी कॉलेज के वार्षिक समारोह में हुई थी वारदात
    • कॉलेज का गेट तोड़कर जबरन घुस गए थे आरोपी
    • छात्राओं के साथ की थी छेड़खानी
    • शिकायत के बाद पुलिस ने 10 आरोपियों को किया था गिरफ्तार
    • दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सभी आरोपियों को 10-10 हजार के मुचलके पर दी जमानत

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।