हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पाकिस्तानी मर...

    पाकिस्तानी मरीन ने किया 22 भारतीय मछुआरों का अपहरण

    Fishermen in Kerala

    चार नौकाओं पर सवार थे ये लोग | Kidnap

    पोरबंदर (एजेंसी)। पाकिस्तानी मरीन सुरक्षा एजेन्सी ने गुजरात में अंतरराष्ट्रीय समुद्री जल सीमा में चार भारतीय नौकाओं पर 22 मछुआरों का अपहरण (Kidnap) कर लिया। गुजरात मरीन फिशरीज सोसायटी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोरबंदर, ओखा के चार नावों पर सवार होकर ये लोग अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में थे। इस दौरान पाकिस्तान मरीन सुरक्षा एजेन्सी ने चार नावों को कब्जे में लेकर इनका अपहरण कर लिया। सोसायटी ने केन्द्र सरकार से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि समुद्री सीमा को लेकर अक्सर पाकिस्तान ऐसी हरकतें करता रहा है। हालांकि कई बार भारत की ओर से इसका कड़ा जवाब भी दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद दुश्मन देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

    • अंतरराष्ट्रीय सीमा में थे चार नौकाओं पर सवार भारतीय मछुआरे
    • पाकिस्तानी मरीन सुरक्षा एजेंसी ने बोला धावा
    • नौकाओं सहित सभी 22 लोगों का अपहरण कर लिया गया
    • गुजरात मरीन फिशरीज सोसाइटी ने दी जानकारी
    • सरकार से लगाई मदद की गुहार
    • समुद्री सीमा को लेकर अक्सर पाकिस्तान ऐसी हरकतें करता रहा है
    • दुश्मन देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।