हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आरक्षण की व्य...

    आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है मोदी सरकार: गहलोत

    CM Ashok Gehlot
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    आगे आने वाले चुनाव में भी भाजपा की दिल्ली जैसी हालत होगी (Ashok Gehlot)

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र की मोदी सरकार पर नीयत साफ नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह देश में आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है। (Ashok Gehlot) मुख्यमंत्री रविवार को प्रदेश कांग्रेस के पदोन्नति में आरक्षण को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ दिए धरना एवं प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीति और नीयत में खोट हैं और वह नोटबंदी की तरह कभी भी देश में आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने की घोषणा कर सकती हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान निमार्ता डा भीमराव अम्बेडकर के सपने को खत्म नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी ने फैसला किया है कि देश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित अन्य वर्गों के लिए आरक्षण की रक्षा के लिए आगे आकर एकजुटता दिखाए ताकि भविष्य में आरक्षण को समाप्त करने की हिम्मत नहीं हो। इस कारण आज यहां धरना एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) पर देश पर अपना एजेंडा थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के मतदाता जागरुक है और आगे आने वाले चुनाव में भी भाजपा की दिल्ली जैसी हालत होगी।

    राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है

    • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है।
    • लेकिन भाजपा का हिन्द्रू राष्ट्र का सपना कभी पूरा नहीं होगा।
    • उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हिन्दू नहीं है।
    • भाजपा हिन्दुओं में भेदभाव चाहती है।
    • उन्होंने कहा कि दिल्ली में जेएनयू एवं जामिया मिलिया में क्या हुआ।
    • पुलिस देखती रही, क्या देश में यह लोकतंत्र है। जो माहौल चह रहा है।
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ पर भी पुलिस को भड़काने का आरोप लगाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।