ब्रिस्बेन (एजेंसी)। भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूनार्मेंट से पहले अभ्यास मैच रविवार को मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण मैदान गीला होने से टॉस नहीं हुआ और मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। महिला विश्व कप 21 फरवरी से शुरू होना है। भारत ग्रुप ए में आॅस्ट्रेलिया, बंगलादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ है जबकि पाकिस्तान ग्रुप बी में थाईलैंड, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ है। टूनार्मेंट की शुरूआत भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में ग्रुप ए के मुकाबले से होगी। दिन के अन्य अभ्यास मैचों में बंगलादेश और थाईलैंड के बीच मुकाबला ब्रिस्बेन में बिना कोई गेंद फेंके रद्द रहा। एडिलेड में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से पराजित किया जबकि दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 41 रन से हराया।
ताजा खबर
स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार: बठिंडा में खुले चार नए आयुष्मान आरोग्य केंद्र
42 प्रकार के लैब टेस्ट और...
Petrol-Diesel Shortage: ईरान-अमेरिका/इजरायल युद्ध के बीच पंजाब ने पेट्रोल-डीजल आपूर्ति बढ़ाने की मांग की
पंजाब में 12 दिनों का पेट...
बवानीखेड़ा में फिल्मी स्टाईल में गैस एजेंसी संचालक से 5 लाख रुपए की मांग
चादर से मुंह ढांपकर आए यु...
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा – संजीव अरोड़ा
स्वर्ण मंदिर के पास 150 क...
लाइन शिफ्टिंग के चलते तीन घंटे बाधित रहेगी खेड़ी करमू बिजलीघर की आपूर्ति
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू
हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 5...
Thar Car Accident: थार कार की चपेट में आकर दो बच्चों व एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
आरोपी कार चालक कार छोड़कर ...
Kairana Police: कैराना पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ रुपये की स्मैक, दो तस्कर दबोचे
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
गोल्ड कीज़ पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















