हमसे जुड़े

Follow us

32.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 476 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

    Foreign exchange

    यह लगातार 21वां सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में वृद्धि हुई है (Foreign exchange )

    मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार बढ़ने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 21वें सप्ताह बढ़ता हुआ 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में पहली बार 476 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 476.09 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। (Foreign exchange ) यह लगातार 21वां सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पहले 07 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 1.70 अरब डॉलर बढ़कर 473 अरब डॉलर पर रहा था।

    • केंद्रीय बैंक के अनुसार, 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.76 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 441.95 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
    • सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की खरीद की जिससे स्वर्ण भंडार 34.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 29.12 अरब डॉलर हो गया।
    • आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 90 लाख डॉलर घटकर 3.59 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.43 अरब डॉलर रह गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।