हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नहर से युवक क...

    नहर से युवक का भी शव बरामद, दोनों शवों का पोस्टमार्टम

    Dead-body-recovered

     नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने निकाले शव

    (Dead body recovered)

    • बुधवार को बरामद हो गया था विवाहिता का शव

    हनुमानगढ़, सच कहूँ न्यूज। शादीशुदा महिला व युवक के नहर में छलांग लगाने के मामले में गुरुवार को दूसरे दिन नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने नहर से युवक का शव भी बरामद कर लिया। युवक का शव उस जगह से कुछ दूरी पर बरामद हुआ जहां से महिला का शव मिला था। (Dead body recovered) नागरिक सुरक्षा विभाग टीम के सदस्यों की ओर से रोही मक्कासर में सादुल ब्रांच नहर की आरडी 151 व 152 के बीच लगाए गए जाल में शव फंस गया। टीम ने युवक लुकमान उर्फ बब्बू (19) पुत्र मोहम्मद शरीफ वार्ड नंबर बीस निवासी मौलवी वास डबलीराठान का शव बाहर निकाल जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।

    इस मौके पर गांव डबलीराठान के भूतपूर्व सरपंच प्रतिनिधि बाले खां सहित युवक के परिजन व ग्रामीण मौजूद थे। उधर, इससे पहले नहर से बुधवार को निकाले गए शादीशुदा महिला सुखवीर कौर (30) पत्नी सुखचैन सिंह रामगढ़िया निवासी वार्ड नंबर 24 डबलीबास मोलवी के शव का वीरवार सुबह टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ। जंक्शन पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद दोपहर को पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में विवाहिता के ससुर कलवंत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह रामगढ़िया की ओर से जंक्शन थाने में मर्ग दर्ज करवाई गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।