हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी श्रीनगर-जम्मू...

    श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद

    Kashmir Landslide

    Kashmir Landslide | भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही बंद

    श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (Srinagar-Jammu National Highway) पर भारी बारिश और भूस्खलन (Kashmir Landslide)के कारण रविवार को यातायात की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। भूस्खलन के कारण एक दिन राजमार्ग को बंद करने के बाद शनिवार अपराह्न को राजमार्ग पर यातायात फिर से बहाल कर दिया गया था। दक्षिणी क्षेत्र में शोपियां को जम्मू क्षेत्र में राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाला 86 किलोमीटर लंबा ऐतिहासिक मुगल रोड और अनंतनाग-किश्तवाडा मार्ग में बर्फ जम जाने के कारण पिछले दो महीने से बंद है। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने को बताया कि रामबान के कई इलाकों में आज भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही सुबह से बंद कर दी गई है।

    कर्मचारियों द्वारा सड़क से मलबा हटाने के काम शुरू

    उन्होंने बताया कि (Kashmir Landslide)राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तुरंत ही मौके पर पहुंच कर अत्याधुनिक मशीनों और कर्मचारियों द्वारा सड़क से मलबा हटाने के काम शुरू कर दिया है। पहाड़ों से लगातार पत्थर गिरने से सड़क साफ करने में व्यवधान पड़ रहा है। राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर एनएचएआई और यातायात पुलिस के तैनता अधिकारियों की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही इस मार्ग पर यातायात बहाल किया जायेगा। राजमार्ग में फंसे हुए वाहनों को पहले आने की अनुमति दी जाएगी। यातायात जाम से बचने के लिये खासकर रामबन और रामसू के बीच अगले आदेश तक केवल एकतरफा यातायात जारी रहेगा।

    दक्षिणी क्षेत्र में शोपियां को जम्मू क्षेत्र में राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाला ऐतिहासिक मुगल रोड पिछले दो महीने से बंद है। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग का विकल्प मानी जाने वाली इस सड़क को खुलने में अभी दो महीने और लगेंगे। सड़क पर बर्फ जमा होने के कारण अनंतनाग-किश्तवाड़ मार्ग भी पिछले दो महीने से बंद है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर ताजा हिमपात हुआ है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।