हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home कारोबार सेंसेक्स 2400...

    सेंसेक्स 2400 अंक लुढ़का

    Stock Market
    सेंसेक्स निफ्टी फिसले

    Stock Market | भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट

    मुंबई (एजेंसी)। कोरोना वायरस कोविड 19′ को वैश्विक महामारी घोषित किये जाने के बाद भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों (Stock Market) में भारी गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स करीब 2400 अंक लुढ़क गया। पिछले कारोबारी दिवस पर 35697.40 अंक पर बंद होने वाले सेंसेक्स 1224.90 अंक की गिरावट के साथ खुला और चौतरफा बिकवाली के दबाव में 35,315.20 अंक तक उतर गया।

    • सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक,ओएनजीसी, महेंद्रा एंड महेंद्रा, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा टूट।
    • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 418.45 अंक की गिरावट में 10039.95 अंक पर खुला और 9713.45 अंक तक उतर गया।
    • सेंसेक्स 6.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33362.84 अंक तक उतर गया।
    • निफ्टी 6.98 प्रतिशत लुढ़क कर 9728.45 अंक तक उतर गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।