हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बस स्टैंड दान...

    बस स्टैंड दाना मंडी में तबदील

    Bus-stand-transformed

    कोटकपूरा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के बस स्टैंड में फर्श लगने का काम शुरू होने के कारण बस स्टैंड को आरजी तौर पर बठिंडा रोड पर स्थित दाना मंडी में तबदील कर दिया गया है। पहले फर्श लगने का काम इसी तरह ही शुरू कर दिया गया था परंतु यातायात अधिक होने के कारण वहां काम कर रहे लेबर को मुश्किल आ रही थी, और हादसों का भी डर बना हुआ था।

    इसको ध्यान में रखते हुए नगर कौंसिल की तरफ से इस बस स्टैंड को बठिंडा रोड़ पर दाना मंडी में तबदील कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इंचार्ज जगरूप सिंह के नेतृत्व में मोगा रोड पर मंडी के एक नंबर गेट के पास और बस स्टैंड के नजदीक अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक कर्मचारियों को तैनात कर आम लोगों को बस स्टैंड तबदील होने संबंधित बताया गया। अचानक हुई इस तबदीली कारण चाहे लोगों को थोड़ी मुश्किल जरूर आ रही है, परंतु इस के साथ बस स्टैंड का काम जल्द मुकम्मल हो सकेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।