हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पाकिस्तानी सै...

    पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर की गोलीबारी

    LoC

    जम्मू (एजेंसी)। पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मानकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब छह बजे मनकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलायी। अब तक किसी भारतीय सैनिक के घायल होने अथवा नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।

    • रविवार को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी।
    • जिसमें एक नागरिक घायल हो गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।