हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home रंगमंच कोरोना वायरस ...

    कोरोना वायरस से बचने के लिए दिलीप कुमार आइसोलेशन में

    Dilip Kumar in Isolation

    कोरोनावायरस को लेकर बॉलीवुड कलाकार भी सोशल मीडिया पर सक्रिय

    नई दिल्ली (एजेंसी)। बॉलीवुड के समकालीन नायक दिलीप कुमार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए इन दिनों आइसोलेशन पर हैं। दिलीप कुमार ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ कोरोना वायरस के मद्देनजर मैं पूरी तरह से आइसोलेशन और देखरेख में हूं। सायरा बानो यह सुनिश्चित करने का ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ रही ही कि मुझे कोई संक्रमण न हो। दिलीप कुमार का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने अन्य ट्वीट में लोगों को अपने आप को सुरक्षित रखने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि जितना संभव हो सके, खुद को घर के अंदर रखकर अपने आपको और दूसरों को सुरक्षित रखें।

    कोरोना वायरस सभी सीमाओं को पार कर चुका है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी का पालन तथा अपने आपको एक दायरे में सीमित रखते हुए खुद की और दूसरों की भी रक्षा करने की भी लोगों से अपील की। गौरतलब है कि दिलीप कुमार (97) की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है। कोरोनावायरस को लेकर लगातार बॉलीवुड कलाकार भी सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आ रहे हैं। कोरोनावायरस के कारण राजधानी दिल्ली में 31 मार्च तक सभी स्कूल, सिनेमाघर और पब बंद कर दिए गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।