हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home देश घर में लगी आग...

    घर में लगी आग चार बच्चे जिंदा जले

    Fire

    गांव में दौड़ी शोक की लहर (House caught fire )

    सरदारशहर। ढ़ाणी कालेरा गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाला दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां आज दोपहर में एक घर में आग लग गई, जिसके कारण एक ही परिवार के चार बच्चे जिन्दा जल गए। घटना दौरान परिवार के लोग खेत गए हुए थे। बच्चे झोपड़े में खेल रहे थे। (House caught fire ) अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरे झोपड़े को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीण आग की लपटे देखकर घबरा गए। इस दौरान जो हाथ में आया लेकर लेकर आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन जब तक आग पर काबु पाया गया, तब तक झोपड़ा जलकर राख हो चुका था।

    जिसके कारण चारों बच्चे जिन्दा जल गए थे। सूचना पर उपखण्ड अधिकारी रीना छिंपा, तहसीलदार सुशील कुमार सैनी, अति. विकास अधिकारी दुगार्राम पारीक, किसान सभा के प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।

    • आग के कारण एक परिवार के चार बच्चे जिन्दा जल गए।
    • जिसमें नानूराम भाकर के दो बच्चे, रामलाल के एक लड़की व लालाराम की दोहिती जिन्दा जल गई।
    • इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
    • दूसरी ओर पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।