हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home देश कोरोना वायरस:...

    कोरोना वायरस: गुरुग्राम में महिला डॉक्टर समेत दो और पॉजिटिव

    Coronavirus

    गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में कार्यरत है यह महिला डॉक्टर

    गुरुग्राम (संजय कुमार मेहरा)। स्वास्थ्य विभाग की उस समय अधिक चिंता और परेशानी में डाल दिया जब एक महिला डॉक्टर कोरोना वायरस की पॉजिटिव मिली। इसमें अधिक चिंता यह है कि इस महिला डॉक्टर का करीब आठ माह का बेटा भी है। डर है कि कहीं उस बच्चे को भी वायरस ने ग्रसित न कर लिया हो। महिला डॉक्टर के अलावा एक किशोर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसकी मां लंदन से आई थी। जिला प्रशासन की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अब गुरुग्राम जिला में कुछ छह कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस हो गए हैं। सभी को अस्पतालों में भर्ती कर लिया गया है।

    महिला डॉक्टर को सात माह का बेटा भी है, उसकी भी बढ़ी चिंता

    • महिला डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से तो सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भी हड़कंप मच गया है।
    • उनकी ड्यूटी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के सेंपल लेने की थी।
    • रोहतक पीजीआई में उनका सेंपल भेजा गया था, जहां से रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
    • अस्पताल में उन्हें कोरोना वायरस होने से बाकी स्टाफ खुद के बचाव को लेकर टेंशन में।
    • एक टेंशन यह भी है कि महिला को करीब आठ माह का बेटा भी है।

    अब डर यह लग रहा है कि कहीं उनका बच्चा को इसकी चपेट में नहीं आ जाएगा। उसके भी सेंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। फिलहाल महिला को यहां मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला के बेटे व पति के भी सेंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

    सेंटर से भागकर घर गई महिला ने बेटे को दिया कोरोना

    महिला डॉक्टर के अलावा लंदन से गुरुग्राम आई एक अन्य महिला को कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के चलते अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गई। वह घर में ठहरी। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके पालम विहार स्थित घर तक पहुंची और उसे अस्पताल लेकर आई। उसके बेटे का भी सेंपल लिया गया, जो कि पॉजिटिव मिला। यानी महिला ने आईसोलेशन वार्ड से घर भागकर अपने बेटे को भी इस गंभीर बीमारी की चपेट में ले लिया। उसे भी यहां अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब गुरुग्राम जिला में कुल मिलाकर छह लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।