हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लॉकडाउन के दौ...

    लॉकडाउन के दौरान 3811 लोगों को हिरासत में लिया गया

    Haryana Lockdown

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस ने रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए 3811 लोगों को हिरासत में लेकर 381 वाहनों को जब्त किया और 153 प्राथमिकी दर्ज किए हैं। इसके साथ ही जरूरी सामानों के आवागमन के लिए तेरह हजार 1868 पास जारी किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत 3811 लोगों को हिरासत में लिए गया गया है जिसे बाद में रिहा कर दिया गया और दिल्ली पुलिस एक्ट की ही धारा 66 के तहत 381 वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूर्ण सख्ती के बावजूद कुछ लोग बिना वजह घरों से निकल रहे हैं इसलिए सख्ती करते हुए 153 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    • पूर्ण सख्ती के बावजूद कुछ लोग बिना वजह घरों से निकल रहे हैं।
    • लॉकडाउन सख्ती से पालन करने का आह्वान करते हुए घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया था।
    • देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19′ के संक्रमण से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।
    • जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1024 हो गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।