हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश दिल्ली में आय...

    दिल्ली में आयोजित मरकज से हरियाणा लौटे 503 लोगों ने बढ़ाई सरकार की चिंता

    Kaithal News
    Kaithal News: कल को पता चले किसी ने कैथल हो बेच दिया फिर क्या करोगे

    72 विदेशी भी हरियाणा में मरकज से आए, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ढूंढ रहा गली-गली

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से मरकज (मुस्लिम धार्मिक आयोजन) से लौटे लोगों में हरियाणा के 503 लोग शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरकज से हरियाणा लौटे लोगों ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस बाबत जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने देते हुए बताया कि मरकज से हरियाणा में 503 लोग पहुंचे हैं, इनमें से 72 विदेश के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग लगातार इनकी तलाश कर होम कोरोनटाइन कर रहा है।

    ढूंढ कर जो कार्रवाई बनती है की जाए: विज

    विज दिल्ली के मरकज से हरियाणा में आए लोगों से खासे नाराज हैं, उन्होंने हरियाणा पुलिस को तलाशी के आदेश देते हुए कहा है कि ये लोग मस्जिद, अपने घरों व जिन भी पॉसिबल जगहों पर हो सकते हैं, वहां उनकी तलाश करके तत्काल जो भी कार्रवाई बनती है, की जाए। विज ने कहा कि जमात में शामिल होने के बाद इस्लाम का प्रचार करने के लिए सभी की ड्यूटी लगती है। बीमारी फैलाना इनका मकसद नही लेकिन बेवकूफी में ये लोग ऐसा कर रहे हैं।

    13 राज्यों के आए 265 लोगों ने ली मेवात की मस्जिदों में शरण

    मिली जानकारी के अनुसार मेवात (नूंह) जिले में 13 राज्यों से आए 265 लोग अलग-अलग गांवों में रह रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। कुछ लोग 10 या 15 दिन पहले ही मेवात में आए हैं। अब तक ये सभी जमाती मस्जिदों में ही रह रहे थे। लेकिन अब इन्हें तीन कैटेगरी में बांट कर अलग-अलग स्थानों पर कोरोनटाइन कर दिया गया है। मेवात में इस जमात में तमिलनाडू से 16, केरल से 19, हिमाचल प्रदेश से 24, बिहार से 17, जम्मू-कश्मीर से 33, यूपी से 33, महाराष्ट्र से 28, असम से 3, राजस्थान से 62, कलकत्ता से 17, मध्यप्रदेश से 10 तथा दिल्ली से 1 जमाती आए थे।

    हरियाणा में बुधवार को नहीं आया कोरोना का नया मरीज

    हरियाणा में बुधवार को कोई भी नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला। वहीं कुल मिला कर 29 केस पॉजिटिव हैं। इसमें सबसे ज्यादा 10 गुरुग्राम से हैं। फरीदाबाद में 6, पानीपत में 4, सिरसा में 3, पंचकूला से 2, अम्बाला, पलवल, सोनीपत और हिसार में 1-1 मरीज मिला है।

    10 लोग ठीक होकर पहुंचे घर

    कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों के बीच हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि यहां 29 में से 10 मरीज ठीक होकर वापस घर भी पहुंच गए हैं। गुरुग्राम से 6 मरीज, फरीदाबाद से 1, पलवल से 1 और पानीपत से 2 मरीज ठीक हुआ है, जिन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।