हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पूर्णबंदी को ...

    पूर्णबंदी को सख्ती से लागू करें राज्य: केन्द्र

    Lockdown Extended

    नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने कुछ राज्यों द्वारा कोरोना के कारण लागू पूर्णबंदी के दौरान अपनी ओर से कुछ मामलों में छूट दिये जाने को गंभीरता से लेते हुए सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पूर्णबंदी पूरी सख्ती से लागू करने को कहा है। केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत पूरे देश में पूर्ण बंदी लागू है लेकिन यह पता चला है कि कुछ राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश इस बारे में जारी दिशा निदेर्शों से अलग भी छूट दे रहे हैं। उन्होंनें कहा है कि दिशा निदेर्शों से अलग दी जा रही छूट पूर्णबंदी के दौरान लागू उपायों और आदेशों का उल्लंघन है।

    • राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि पूर्णबंदी को पूरी तरह से लागू किया जाये।
    • दिशा निदेर्शों से अलग कोई छूट नहीं दी जानी चाहिए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।