हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home कारोबार शेयर बाजार: न...

    शेयर बाजार: निवेशकों के बढ़े 7.95 लाख करोड़

    Share Market

    (Increased in Share Market)

    मुंबई (एजेंसी)। शेयर बाजार में रही करीब नौ फीसदी की तेजी के बल पर मंगलवार का दिन निवेशकों के लिए शुभ साबित हुआ और आज उनको करीब 7.95 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुयी। शेयर बाजार में तेजी के बल पर बीएसई का सेंसेक्स 2476.26 अंक उछलकर 30067.21 अंक पर पहुंच गया।

    इस दौरान सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों में लिवाली का जोर देखा गया और सभी कंपनियां हरे निशान में रही। इसके बल पर बीएसई का बाजार पूंजीकरण गत कारोबारी दिवस के 10843397.55 करोड़ रुपये की तुलना में आज 794702.43 करोड़ रुपये बढ़कर 11638099.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस तरह से निवेशकों को करीब 7.95 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुयी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।