हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    उमंग व खुशी ने घर-घर दिए सेनिटाईजर

    Sanitizer Distribute

    कुरुक्षेत्र(सच कहूँ न्यूज)। उमंग समाजसेवी संस्था व खुशी उन्नति केंद्र द्वारा गांव झंडौला में घर-घर जाकर सैनिटाईजर वितरीत किए। इसके अलावा संस्था के सदस्यों ने बाबैन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व गांवों में नाकों पर तैनात ग्रामीणों को भी सैनिटाईजर वितरीत किए। इस मौके पर डीएसपी जितेंद्र सिंह ने संस्था के सदस्यों की प्रशंसा की। डीएसपी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि वे लगातार सैनिटाईजर का प्रयोग करते रहें।

    उमंग समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना ने कहा संस्था की ओर से कुछ गांवों को चिन्हित किया गया है जिनमें जाकर संस्था के सदस्य घर-घर में सैनिटाईजर वितरीत करेंगें। इसी के चलते बाबैन के गांव झंडौला में सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर सैनिटाईजर वितरीत किए गए हैं जिससे कोरोना को आगे बढ़ने से रोका जा सके। वहीं साथ में सैनिटाईजर के प्रयोग के तरीके व फायदों के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग सैनिटाईजर को लेकर आज भी ज्यादा जागरूक नही है और इसका प्रयोग करने से कतरा रहे हैं। ऐसे में अन्य गांवों में भी संस्था की ओर से घर-घर जाकर सैनिटाईजर वितरीत किए जाएंगे व जागरूक किया जाएगा।

    पूर्व सरपंच कृष्ण चंद ने की संस्था के कार्यों की प्रशंसा

    गांव झंडौला के पूर्व सरपंच कृष्ण चंद ने उमंग संस्था व खुशी उन्नति केंद्र संस्था की जमकर प्रशंसा करते हुए बताया कि ऐसे में जब पूरी दुनिया को कोरोना ने अपने चपेट में ले रखा है सामाजिक संस्थाओं द्वारा नेक कार्य किए जा रहे हैं जोकि प्रशंसनीय हैं। गांव की महिला सरपंच पूजा देवी ने बताया कि उपायुक्त के आदेशों का पालन करते हुए व कोरोना को देखते हुए गांव के सभी रास्तों को बंद किया गया है। इस मौके पर अशोक कुमार, कुलतार सिंह, रोहित, राजेश कश्यप, सुभाष, केहर सिंह, तरसेम, सुरता राम, राकेश शर्मा, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, एसपी रावत, तेजवीर, सुरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, मोहित, सोनू, राजन, अमनदीप व बलवंत सिंह मौजूद रहे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।