हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कुमारी सैलजा ...

    कुमारी सैलजा का राज्यसभा कार्यकाल पूरा

    Kumari Selja

    राम चंद्र जांगड़ा और दीपेंद्र हुड्डा की निर्वाचन नोटिफिकेशन आज | Selja Kumari

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा का वीरवार को राज्यसभा का छह वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। इस मौके पर सैलजा ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आभार जताया। वहीं कांग्रेसी दिग्गज भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र एवं पूर्व लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। वे अपनी नई पारी के लिए तैयार-बर-तैयार हैं। इसी के साथ भाजपा के राम चंद्र जांगड़ा और दुष्यंत कुमार भी राज्यसभा सांसद बने हैं।

    बता दें कि बीती मार्च माह में राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनावों में हरियाणा से दो नियमित सीटों और एक उपचुनाव की सीट के लिए हुए चुनाव में नामांकन भरने वाले तीनों उम्मीदवारों अर्थात् भारतीय जनता पार्टी से राम चंद्र जांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम एवं कांग्रेस पार्टी से दीपेन्द्र हुड्डा का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। जांगड़ा और दीपेंद्र हुड्डा का दो नियमित सीटों के लिए जबकि गौतम का उपचुनाव की सीट के लिए निर्वाचन हुआ।

    राम चंद्र जांगड़ा और दीपेंद्र हुड्डा के निर्वाचन को लेकर केंद्रीय विधि मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा 10 अप्रैल 2020 शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर उसे अधिसूचित किया जाएगा। अब जांगड़ा और दीपेंद्र का कार्यकाल छ: वर्ष के लिए अर्थात् 10 अप्रैल 2020 से 9 अप्रैल 2026 तक होगा। बता दें कि हरियाणा के राज्य सभा के पांच सदस्य है, उक्त तीनों नए निर्वाचित सदस्यों के अलावा जून, 2016 में निर्दलीय निर्वाचित सुभाष चंद्र और मार्च, 2018 में निर्वाचित भाजपा के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डॉ. डी.पी. वत्स है।

    बीरेंद्र सिंह के इस्तीफे से रिक्त सीट पर आए गौतम

    बहरहाल, इस वर्ष जनवरी में हरियाणा से भाजपा के एक अन्य राज्यसभा सांसद बीरेन्द्र सिंह के त्यागपत्र के कारण भी एक सीट रिक्त हुई, जिसकी शेष बची अवधि 1 अगस्त 2022 तक है। इसलिए इस रिक्त राज्यसभा सीट के लिए गत माह मार्च में ही उपचुनाव करवाया गया, जिसमें भाजपा के दुष्यंत कुमार गौतम निर्वाचित हुए।

    मुझे जिम्मेदारी सौंपी थी, मैं उसके लिए सहृदय पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार व्यक्त करती हूं। इन 6 वर्षों का कार्यकाल हमेशा मेरे लिए यादगार रहेगा। इस दौरान मैंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना योगदान देने के सर्वश्रेष्ठ प्रयास किए। जब भी मौका मिला मैंने देश व मेरे प्रदेश हरियाणा से जुड़े विभिन्न मुद्दे पूरी मजबूती से सदन में रखे, हर वर्ग के हितों की आवाज को बुलंद किया और उन्हें सरकार तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया।
                                                             कु. सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।