हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना: महारा...

    कोरोना: महाराष्ट्र में सर्वाधिक 127 की मौत, 1761 संक्रमित

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण(कोविड-19) ने देश में सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 17 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 127 पर पहुंच गयी तथा कुल 1761 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं राज्य में अब तक 208 लोग स्वस्थ हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8356 हो गयी है तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 273 पर पहुंच गई है। अब तक 716 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  महाराष्ट्र में इस संक्रमण के 187, दिल्ली में 166, राजस्थान में 147, गुजरात में 124 और मध्य प्रदेश में 99 नये मामले सामने आये हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।