हमसे जुड़े

Follow us

35 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भूखों का पेट ...

    भूखों का पेट भर रहे डेरा श्रद्धालु

    Welfare Work

    गिद्दड़बाहा/कोटभायी (राजविन्द्र बराड़)। कोरोना माहमारी के कारण लगाए गए कर्फ्यू के बाद ब्लॉक गिद्दड़बाहा की डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत की ओर से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्लफेयर फोर्स विंग के नेतृत्व में जरूरतमन्दों की लगातार मदद की जा रही है। इसी के अंतर्गत लंगर नाम चर्चा घर गिद्दड़बाहा में तैयार कर प्रशासन का सहयोग करते सेवादारों की ओर से भोजन लंगर बस्तियों में जाकर बांटा गया। इस मौके सोशल डिस्टैंस का पूर्ण ध्यान रखा गया।

    इस मौके बब्बलू जनेजा की ओर से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों और डेरा सच्चा सौदा का धन्यवाद किया और कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सेवा के क्षेत्र में हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार रहते हैं। इस मौके 45 मैंबर पंजाब हरचरन सिंह इन्सां, गुरदास सिंह इन्सां, गिद्दड़बाहा ब्लॉक के ब्लाक भंगीदास जगतार सिंह इन्सां, जिम्मेदार 15 सदस्यों एलडी लक्ष्मण इन्सां, राज कुमार इन्सां, एडवोकेट रजिन्दर कुमार इन्सां, हरदीप सिंह सग्गू इन्सां, परवीन कुमार इन्सां, मक्खण सिंह इन्सां के अलावा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादार उपस्थित थे।

    लोगों ने डेरा श्रद्धालुओं पर की ‘पुष्प वर्षा’

    Welfare Work

    • प्रतिदिन हजारों जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचा रहे डेरा श्रद्धालु

    देश मे फैली जान लेवा बीमारी कोरोना वायरस के कारण लोकडाऊन व कर्फ्यू के कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं और बाहर जाने से महामारी का डर बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा के जाबांज सिपाही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार जरूरतमंद परिवारों तक हर रोज लंगर घर-घर बांट रहे हैं। सोमवार को सुबह पंजपीर टिब्बा गली नंबर 8 में लंगर बाटने आये सेवादारों का हौसला बढ़ाने के लिए पुष्प वर्षा की और डेरा प्रेमी कर रहे सेवा कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर 45 मैम्बर दुली चंद,25 मैम्बर बलवंत इन्सां, 15 मैम्बर राज सचदेवा व सर्कल अधिकारी अशोक जालप,आशीष कुमार, अमित कुमार गिल्होत्रा, संदीप वर्मा, जोन भंगीदास अशोक कुमार कामरा, नंद लाल, गुरनाम सिंह, रजिंदर, अजय चलाना व अन्य सेवादार मौजूद थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।