हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    कोरोना: संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार, पांच लाख से अधिक ठीक हुए

    Coronavirus

    बीजिंग। वैश्विक महामारी Coronavirus (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तक विश्व के 185 से अधिक देशों में इस महामारी से 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किये गये ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस से कुल 2064115 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 137078 हो गयी है। विश्वभर में अब तक पांच लाख से अधिक लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।

    सीएसएसई की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में Coronavirus से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा वहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां पर अब तक 639055 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 30925 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में हालात लगातार खराब हो रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 2500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में इस बीमारी से अब तक 50 हजार से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।