हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली के मा...

    दिल्ली के मालवीय नगर में पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना संक्रमित

    Delhi-corona

    नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली की पॉश कॉलोनी में एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। दक्षिणी दिल्ली के जिलाधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मालवीय नगर में पिज्जा की डिलीवरी करने वाले एक ब्वॉय को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। (Pizza Boy Corona infected) जलाधिकारी ने बताया कि इसके बाद ऐहतियात के तौर पर 72 लोग जो उसके संपर्क में आए थे उन्हें घर में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है।

    इसके अलावा संक्रमण प्रभावित के साथ काम करने वाले 17 अन्य को भी क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार सुबह तक राजधानी में कोरोना संक्रमण प्रभावितों का आंकड़ा 1578 पर पहुंच गया है और अब तक 32 लोगों की मौत हो गयी है तथा 40 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।