हमसे जुड़े

Follow us

28.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home खेल आईपीएल की पहल...

    आईपीएल की पहली पारी ने मेरी जिंदगी बदल दी: मैकुलम

    McCullum

    कोलकाता (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण के प्रथम मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेलते हुए विस्फोटक पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि इस पारी ने उनकी जिंदगी बदल दी। (Batsman Brendon McCullum) मैकुलम ने 2008 में रायल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 73 गेंदों में 10 चौकों और 13 छक्कों की मदद से नाबाद 158 रन बनाए थे जिसकी बदौलत कोलकाता ने बेंगलुरु को 140 रन से हराया था।

    मैकुलम ने कहा, ‘मैं बहुत भाग्यशाली था जिसे यह अवसर मिला। आपके करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन उस रात ने मेरी जिंदगी बदल कर रख दी। उस तीन घंटे को मैं कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह अवसर क्यों मिला कि मैं सौरभ गांगुली के साथ ओपनिंग करने उतरा। मुझे पहले मुकाबले में खेलने का मौका कैसे मिला। मैंने कैसे इस अवसर को भुनाया। सच बताऊं तो मुझे इन सवालों के जवाब नहीं पता लेकिन मैं इतना जानता हूं कि इसने मेरा जीवन बदल दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।