हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश अनंतनाग में आ...

    अनंतनाग में आतंकवादी हमला, पुलिसकर्मी शहीद

    Encounter in Srinagar

    श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आतंकवादियों ने रविवार की देर शाम अनंतनाग के बाही कोकरनाग के पास ग्रेड कांस्टेबल (एसजीसीटी) मंजूर अहमद के निवास के पास उस पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि मंज़ूर हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि हमलावार भागने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।