हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना संक्रमण मामलों में बड़ी गिरावट, अब केवल 108 सक्रिय मामले

    Coronavirus

    राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 32039 तक पहुंच गया है। (Corona in Haryana)

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब गिरावट आने लगी है। राज्य में कोरोना संक्रमण का आज केवल एक मामला गुरूग्राम से आया जिससे राज्य में अब कुल मामले बढ़ कर 252 हो गये हैं। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 142 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। (Corona in Haryana) इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय अब 108 मामले ही रह गये हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना की स्थिति को लेकर आज यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

    • राज्य में कोरोना संक्रमण का गुरूग्राम से एक मामला सामने आया।
    • जिनमें से 16611 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 15428 निगरानी में हैं।

    अब तक 14560 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये जिनमें से 12253 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 252 पॉजिटिव पाये गये हैं। 2069 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 252 पॉजिटिव मरीजों में से 142 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अब करनाल और रोहतक दो मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है।

    • इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में हुई है
    • हरियाणा निवासी एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है जिसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।

    बुलेटिन के अनुसार 252 पॉजिटिव मामलों में 24 विदेशी हैं

    इनमें 14 इतालवी, छह श्रीलंकाई तथा एक-एक नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार आठ-आठ, छह महाराष्ट्र, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक और असम का एक-एक मामला शामिल है।

    राज्य में कोरोना का गुरूग्राम से आज एक मामला आया। राज्य में इसके बाद अब नूंह में 57, फरीदाबाद 42, गुरूग्राम 37, पलवल 34, पंचकूला 18, अम्बाला 11, सोनीपत सात, करनाल छह, पानीपत में पांच, सिरसा चार, यमुनानगर और भिवानी तीन-तीन, हिसार, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।

    • कुल पॉजिटिव मामलों में से गुरूग्राम में 26
    • नूंह और पलवल 23-23, फरीदाबाद 22
    • अम्बाला सात, करनाल पांच
    • पानीपत और सिरसा चार-चार
    • यमुनानगर तीन-तीन, भिवानी, पंचकूला
    • जींद और सोनीपत दो-दो, चरखी दादरी
    • फतेहाबाद और हिसार में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
    • इनके अलावा 14 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।
    • लेकिन इनमें से एक की बाद में किन्ही अन्य कारणों से मौत होना बताया गया है।
    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।