हमसे जुड़े

Follow us

16.6 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तेल के दाम मे...

    तेल के दाम में अप्रत्याशित गिरावट का लाभ गरीब को दे सरकार: कांग्रेस

    Unexpected fall in crude oil

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में अप्रत्याशित गिरावट से सरकार ने लाखों रुपए का मुनाफा अर्जित किया है, इसलिए कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न संकट से जूझ रहे गरीबों में उसे यह लाभ बांटना चाहिए। (Unexpected fall in crude oil) कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन से पूरी दुनिया में तेल की मांग घटी है जिसके कारण इसके दामों में अप्रत्याशित गिरावट आयी है।

    तेल उत्पादन रोका नहीं जा सकता है, इसलिए तेल उत्पादक देशों ने तेल बेचने के लिए आॅफर भी दिए हैं। भारत तेल आयात करने वाला दुनिया में दूसरे सबसे बडा देश है

    • हमारे पास भंडारण की भी असाधरण क्षमता है।
    • फिर भी भारत ने तेल को गिरे हुए दामों के बीच इसका आयात नहीं किया है।
    • दुनिया के कई देश इस गिरावट का फायदा उठाने की स्थिति में नहीं हैं।
    • उनके पास तेल भंडारण क्षमता सीमित है।
    • भारत के पास तेल भंडारण की जबरदस्त क्षमता है।
    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।