हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना से लगभ...

    कोरोना से लगभग 74 फीसदी मौतें चार राज्याें में

    Coronavirus
    file photo

    नयी दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजधानी दिल्ली में Coronavirus (कोविड-19) से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और इन चारों राज्याें में मृतकों की कुल संख्या 500 हो गयी है जो देश में कोरोना वायरस के कारण हुई कुल मौतों का लगभग 74 फीसदी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 18 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 269 हो गयी तथा गुजरात में आठ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 103 पर पहुंच गयी है। मध्य प्रदेश में चार आैर लोगों की मौत के बाद यह संख्या 80 पर पहुंच गयी है तथा दिल्ली में Coronavirus से 48 लोगों की मौत हो गई है।

    देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21393 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 681 तक पहुंच गया है। अब तक 4258 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

        राज्य………………..संक्रमित….ठीक हुए….मौत

    • अंडमान-निकोबार……18………11………..0
    • आंध्र प्रदेश…………..813……120……….24
    • अरुणाचल प्रदेश……..1……..1……………0
    • असम…………………35……19…………..1
    • बिहार…………………143…..46………….2
    • चंडीगढ़………………27…….14………….0
    • छत्तीसगढ़……………36…….26………….0
    • दिल्ली………………2248….724……….48
    • गोवा………………..7…………7…………..0
    • गुजरात……………2407……179………103
    • हरियाणा………….262……..140………..3
    • हिमाचल प्रदेश…..40………..18………….1
    • जम्मू-कश्मीर……..407……..92…………5
    • झारखंड……………49……….8…………..3
    • कर्नाटक…………..427……..131……….17
    • केरल……………..438……..323……….3
    • लद्दाख……………..18…………14………..0
    • मध्य प्रदेश………1592………148……….80
    • महाराष्ट्र………….5652……..789……..269
    • मणिपुर…………….2………….2………….0
    • मेघालय…………..12………..0…………..1
    • मिजोरम…………..1…………0…………..0
    • ओडिशा…………..83………..32………..1
    • पुड्डुचेरी……………7…………..3………….0
    • पंजाब…………….251……….49………..16
    • राजस्थान……….1890………230……….27
    • तमिलनाडु………1629………662………18
    • तेलंगाना………….945……….194………23
    • त्रिपुरा………………2………….1…………..0
    • उत्तराखंड…………46………..23…………0
    • उत्तर प्रदेश………1449……..173……….21
    • पश्चिम बंगाल…..456……….79………..15
    • कुल संख्या……..21393…..4258……..681

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।