हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलिस ने लॉकड...

    पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान 2832 लोगों को हिरासत में लिया

    नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए 2832 लोगों को हिरासत में लेकर 215 वाहनों को ज़ब्त किया और 101 प्राथमिकी दर्ज किए हैं। इसके साथ ही जरूरी सामानों के आवागमन के लिए 382 पास जारी किए गए हैं। बिना मास्क लगाए बाहर निकलने वालों सख्ती करते हुए 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत 2832 लोगों को हिरासत में लिए गया गया है जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया और दिल्ली पुलिस एक्ट की ही धारा 66 के तहत 215 वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूर्ण सख्ती के बावजूद कुछ लोग बिना वजह घरों से निकल रहे हैं।

    • सख्ती करते हुए 101 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    • देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण से अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 28 हजार के पार पहुंच गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।