हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अब तक देश में...

    अब तक देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 29 हजार के पार

    Coronavirus in India

    नयी दिल्ली। देशभर में Coronavirus ‘कोविड 19’ महामारी से संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और पिछले 24 घंटों में 1396 नए मामले आने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30 हजार के करीब पहुंच गयी तथा इस दौरान 62 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 934 हो गया है।  देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 29435 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 381 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 6869 पर पहुंच गयी है। अभी देश में 21 हजार 632 एक्टिव केस हैं।

    • कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है।
    • यहां अब तक 8590 मामले सामने आ चुके हैं।
    • जिसमें 369 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1282 लोग ठीक हो चुके हैं।
    • दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए गुजरात दूसरे नंबर पर आ गया है।
    • यहां अब तक 3548 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 162 लोगों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।