हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More

    कोरोना से विश्व में 2.24 लाख से अधिक लोगों की मौत, 31.67 लाख संक्रमित

    Coronavirus

    बीजिंग/ जिनेवा/ नयी दिल्ली। दुनियाभर में वैश्विक महामारी Coronavirus (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इससे विश्वभर में अब तक 224562 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 3167448 लोग संक्रमित हुए हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार शाम जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस संक्रमण से अब तक 31787 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1008 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 7797 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं।

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गये आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में Coronavirus से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 10.27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 59392 लोगों की मौत हो चुकी है।

    यूरोप में सबसे गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 27682 लोगों की मौत हुई है और अब तक 203591 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 236899 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 24275 लोगों की इसके कारण मृत्यु हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।