हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब फैक्ट्री के क...

    फैक्ट्री के क्वाटर में फटा सिलेंडर, धमाके में महिला के उड़े चिथड़े

    Fire

    लुधियाना(राम गोपाल रायकोटी )। यहां नजदीक नीची मंगली में स्थित एक क्वाटर में गैस सिलेंडर फटने से महिला के चीथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज सुन कर आसपास के लोग फैक्ट्री नजदीक इकठ्ठा हो गए, धमाका इतना जबरदस्त था कि उसने क्वाटर की दीवारें तक तोड़ दीं। खबर मिलते ही फोकल प्वार्इंट अधीन आती चौंकी ईश्वर नगर की पुलिस मौके पर पहुँची। धमाके से महिला के शरीर के चीथड़े उड़ गए। (Cylinder blast) घटनास्थल पर महिला का शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस मृतक महिला का नाम सोनिया (30) बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी घर में रखवा दिया है। चौकी ईश्वर नगर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि महिला सोनिय, नीची मंगली स्थित फेस -8के क्षेत्र में एक फैक्ट्री में लेबर का काम करती थी।

    • वह फैक्ट्री के पर बने क्वाटर में अकेली रहती थी। उसके आसपास के क्वाटर खाली हैं।
    • प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला सुबह के समय चाय बनाने लगी थी।
    • इस दौरान सिलेंडर को आग लग गई और धमाका हो गया।
    • कमरा छोटा होने के कारण महिला को बाहर जाने का मौका नहीं मिला और धमाके से महिला के शरीर के चीथड़े तक उड़ गए।
    • उन्होंने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
    • पुलिस का कहना है कि अभी तक महिला के किसी पारिवारिक सदस्य का पता नहीं चल सका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।