हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना: सीआरप...

    कोरोना: सीआरपीएफ का दिल्ली स्थित मुख्यालय होगा सील

    नयी दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के मुख्यालय के एक उच्च अधिकारी के साथ जुड़े एक कर्मी के कोरोना संक्रमित पाये जाने के कारण दिल्ली स्थित मुख्यालय को सील किया जायेगा। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यालय को सील कर सेनिटाइज किया जायेगा और अगले आदेश तक बंद कर दिया जायेगा। इस दौरान मुख्यालय में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

    पूरे परिसर काे सेनिटाइज किया

    गौरतलब है कि सीआरपीएफ की पूर्वी दिल्ली में तैनात एक बटालियन के 135 जवान अब तक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। ये सभी जवान पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 स्थित अर्धसैनिक बल की 31वीं बटालियन के सदस्य हैं। पिछले कुछ दिनों में काफी संख्या में इस संक्रमण से ग्रसित मरीजों के मिलने के कारण पूरे परिसर को सील कर दिया गया है। इस इकाई से 480 जवानों के सैंपल जांच के लिए लिये गये थे, जिनमें से 458 के नतीजे आ गये हैं तथा 22 के नतीजों का इंतजार हैं। बटालियन परिसर में एक मोबाइल टेस्ट लैब स्थापित की गई है ताकि नमूनों का तीव्र गति से संग्रह सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही पूरे परिसर काे सेनिटाइज किया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।