हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश गया में गैराज...

    गया में गैराज और दुकान में लगी आग ,लाखो रूपये की संपत्ति जलकर नष्ट

    Bahadurgarh News
    सांकेतिक फोटो

    गया। बिहार में गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांधी मैदान के निकट एक गैराज समेत छह दुकानों में आग लगने से लाखो रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गांधी मैदान के निकट एक गैराज में कल देर रात अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने आसपास के पांच-छह दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से कई वाहन जलकर नष्ट हो गये। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

    • इस घटना में करीब दस लाख रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।
    • घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।
    • आग लगने के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।