हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आरोपी ने पुलि...

    आरोपी ने पुलिस टीम के साथ की हाथापाई

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ शहर में एक महिला की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम के साथ आरोपी ने हाथापाई की। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 29 निवासी इंदिरादेवी स्वामी (32) ने रिपोर्ट दी थी कि पति पूनमचंद स्वामी (35) नशा कर उससे मारपीट करता है। उसे तंग परेशान करता है। इस परिवाद के लिए शाम को पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी नशे की हालात में था। पुछताछ के बाद पुलिसकर्मी जब पूनमचंद को थाने ले जाने लगे तो वह भागकर घर की छत पर चला गया। हवलदार सुखबीर और सिपाही दिनेश लपक कर पीछे छत पर गए तो पूनमचंद पिछवाड़े की दीवार को पकड़ कर नीचे कूदने के लिए लटक गया।

    • दोनों पुलिसकर्मियों ने बड़ी फुर्ती दिखाते हुए उसके हाथ पकड़ लिए।
    • नीचे कूदने से बचा लिया। दोनों उसे खींचकर वापिस छत पर ले आए।
    • तब पूनमचंद दोनों पुलिसकर्मियों से हाथापाई करते हुए मारपीट करने लगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।