हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी औरंगाबाद में ...

    औरंगाबाद में मालगाड़ी ने 15 प्रवासी मजदूरों को कुचला

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना

    औरंगाबाद।  महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर 15 प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।  औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है। रेल मंत्रालय ने बताया कि घटना बदनापुर और करनाड स्टेशन के बीच की है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन औ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

    • घटना उस वक्त हुई, जब मजदूर रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे।
    • हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ है।
    • हादसे में 15 प्रवासी मजदूरों की मौत।
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।