हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    अमेरिका में पुलिस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

    crime

    विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के उत्तरी प्रांत इंडियाना की राजधानी इंडियानापोलिस में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की गोली लगने से गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत की घटना से आक्रोशित लोग गुरुवार को शहर की सड़कों पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गोलीबारी की घटनाएं बुधवार की रात हुई , जिसमें दो व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गयी। इन घटनाओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में रात में और दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई और अपना रोष जताया। इंडियानापोलिस पुलिस प्रमुख रेंडल टायलर ने कहा, ‘यह दुखद घटना है। इंडियाना मेट्रोपोलिटन पुलिस ने घटनाओं की गहन और पारदर्शितापूर्ण जांच कराए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

    रिपोर्टों के मुताबिक पहली घटना उस समय हुई , जब एक व्यक्ति ने अपना पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलायी । इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गयी। करीब आठ घंटे बाद दूसरी घटना सामने आयी , जब चोरी के मामले की जांच के तहत पुलिस एक अपार्टमेंट के परिसर में पहुंची। इसी दौरान एक सशस्त्र व्यक्ति ने पुलिस के चार अधिकारियों पर गोलियां चलाई , जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोलीबारी में व्यक्ति की मौत हो गयी। एक अन्य घटना में एक्सप्रेस वे पर चल रही एक गर्भवती महिला पर पुलिस ने गोली चला दी , जिससे उसकी मौत हो गयी। नागरिक अधिकार समूहों ने घटना की गहन जांच का आह्वान किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।